BRICS में सबसे ताकतवर देश कौन, किस नंबर पर आता है भारत?

BRICS समूह इस समय दुनिया की सबसे चर्चित आर्थिक और राजनीतिक ताकतों में से एक बन चुका है.

इस साल यानी 2026 में भारत BRICS की मेजबानी कर रहा है. 18वां BRICS सम्मेलन 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है.

भारत ने 1 जनवरी 2026 से BRICS की अध्यक्षता संभाली है, इसलिए यह सम्मेलन भारत के लिए खास मायने रखता है.

भारत चौथी बार BRICS की अध्यक्षता कर रहा है. इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में भी भारत यह जिम्मेदारी निभा चुका है.

BRICS में सबसे ताकतवर देश कौन? अगर आर्थिक ताकत यानी GDP के हिसाब से देखा जाए तो इसमें चीन सबसे आगे है.

दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं की बात करें तो अमेरिका पहले नंबर पर है जिसकी GDP करीब 31.8 लाख करोड़ डॉलर होने का अनुमान है,  जबकि चीन दूसरे नंबर पर है जिसकी GDP करीब 20.65 लाख करोड़ आंकी गई है.

भारत की बात करें तो GDP के लिहाज से भारत BRICS में दूसरे नंबर पर आता है.  2026 में भारत की GDP करीब 4.5 लाख करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है, जो इस दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाती है.

नया iPhone लॉन्च होते ही सस्ता हुआ सैमसंग का यह फोन, 85% तक दाम घटे