किस नंबर की जर्सी पहन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?

वैभव सूर्यवंशी बहुत जल्द टीम इंडिया के लिए अपना सबसे पहला मैच खेलते नजर आ सकते हैं.

भारतीय टीम पहले आयरलैंड के साथ टी20 सीरीज खेलेगी. उनके बीच 2 मुकाबले 26 जून और 28 जून को खेले जाएंगे.

उससे पहले 15 वर्षीय वैभव को खुशी की एक बड़ी वजह मिली है, क्योंकि उन्हें अपनी टीम इंडिया की ऑफिशियल जर्सी मिल गई है.

मगर जर्सी से ज्यादा उनका जर्सी नंबर ज्यादा चर्चा में बना हुआ है.

वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 नंबर की जर्सी पहनेंगे, लेकिन IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए वो 12 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते आए हैं.

भारत के लिए हरभजन सिंह और सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ी नंबर-3 की जर्सी पहनकर खेल चुके हैं.

iPhone 18 Pro: बदल जाएगा लुक, कैमरा सेटअप को धांसू बनाने के लिए ऐप्पल करेगी यह काम