रेलवे के किन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस? जानें नियम

रेल मंत्रालय ने RPF और RPSF के ग्रुप C कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 30 दिन का बोनस मंजूर किया है.

यह बोनस नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एड-हॉक बोनस) के रूप में दिया जाएगा.

इसके लिए वेतन की कोई पात्रता सीमा नहीं रखी गई है, लेकिन बोनस की गणना में हर महीने 7,000 रुपये की अधिकतम सीमा तय की गई है.

2 नवंबर को जारी रेल मंत्रालय के सर्कुलर के मुताबिक, इस बोनस का फायदा RPF और RPSF के सभी पात्र ग्रुप C कर्मचारियों को मिलेगा.

इसमें यूनिफॉर्म पहनने वाले और बिना यूनिफॉर्म वाले कर्मचारी भी शामिल हैं.

हालांकि, उनकी पोस्टिंग कहीं भी हो, वे तय शर्तें पूरी करने पर बोनस के हकदार होंगे.

बोनस की रकम कर्मचारी की औसत मासिक सैलरी या 7,000 रुपये की तय सीमा, दोनों में से जो भी कम होगी, उसके आधार पर निकाली जाएगी.

इसकी गणना के लिए मासिक रकम को 30.4 से भाग दिया जाएगा और फिर 30 से गुणा किया जाएगा.

Dhanteras Jewellery Offers: 20% मेकिंग छूट या फ्री सोने का सिक्का, कौन सा फायदेमंद?