तेज प्रताप यादव पर कौन-कौन सी धाराएं, कितनी हो सकती है सजा?
NEET के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
चलिए जानें कि तेज प्रताप पर कितनी धाराएं लगी और इस मामले में उनको कितनी सजा हो सकती है.
तेज प्रताप यादव पर लगाई गई सबसे सख्त कानूनी धारा बीएनएस की 109 है जो कि सीधे तौर पर हत्या के प्रयास से संबंधित मानी जाती है.
धारा 132 और 297ऑन-ड्यूटी पुलिस ऑफिसर को सीधे तौर पर शारीरिक नुकसान पहुंचाने और घायल करने के एवज में धारा 297 लगाई गई है.
धारा 197(2), 190, 251 और 191(3)प्रशासनिक पाबंदियों के बाद भी भीड़ इकट्ठा करने पर धारा 197(2) और गैरकानूनी जमावड़े के साझा उद्देश्य के लिए धारा 190 लगाई गई है. इसके अलावा घातर हथियारों के साथ उग्र दंगा फैलाने के संगीन आरोप में धारा 251 और धारा 191(3) को शामिल किया गया है
धारा 293, 299, और 196प्रदर्शन के दौरान अमर्यादित व्यवहार और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में बीएनएस की धारा 293 और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए धारा 299 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है.
क्षेत्र में लागू आचार संहिता और प्रशासनिक निषेधाज्ञा का सीधा उल्लंघन करने पर धारा 223 लगाई गई है, जिसमें छह महीने से एक साल तक की जेल का प्रावधान है.
‘रामायण’ के ‘रावण’, ऑल ब्लैक लुक में डैशिंग लगे यश, देखिये वायरल फोटोज