उज्जैन की शाही मस्जिद किसने बनवाई थी, आखिर क्या है इसका इतिहास?
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर ऐतिहासिक शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर विवाद खड़ा हो गया है.
विवाद के बीच सिंधिया रियासत के दस्तावेजों व 1985 के गजट का हवाला देते हुए मामला अब कोर्ट पहुंच चुका है.
ऐसे में चलिए जानते है कि, आखिर क्या है इसका इतिहास? शाही मस्जिद किसने बनवाई थी
विवाद और विरोध के बीच इस ऐतिहासिक इमारत के निर्माण और इसके अतीत से जुड़े कई तथ्य चर्चा में बने हैं.
स्थानीय मुस्लिम समुदाय और मस्जिद कमेटी का दावा है कि यह ढांचा करीब 630 साल पुराना है.
ऐतिहासिक अभिलेखों और उपलब्ध विवरणों के अनुसार, इसका निर्माण सन 1390 से 1404 ईस्वी के आसपास हुआ था.
इतिहासकारों और उपलब्ध शिलालेखों के अनुसार, उज्जैन की शाही मस्जिद का निर्माण मालवा के पहले स्वतंत्र शासक दिलावर खान गोरी के शासनकाल में हुआ था.
दिलावर खान ने 14वीं शताब्दी के अंत में मालवा क्षेत्र पर अपना नियंत्रण स्थापित किया था और अपनी राजधानी धार के साथ-साथ उज्जैन में भी कई सार्वजनिक व धार्मिक इमारतों की नींव रखी थी.
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए पूरा शेड्यूल