कौन हैं अभिषेक पोरेल? जिनकी रेप केस में होगी गिरफ्तारी...

अभिषेक पोरेल भारतीय घरेलू क्रिकेट के उभरते सितारा हैं, लेकिन अब उनके ऊपर एक ग्रहण लग चूका है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी.

बंगाल के लिए खेलने वाले इस युवा क्रिकेटर पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.

आइए जानते हैं कौन हैं अभिषेक पोरेल और क्रिकेट में उनका सफर कैसा रहा.

अभिषेक पोरेल पश्चिम बंगाल के चंदननगर के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं.

वह तेज गेंदबाज ईशान पोरेल के चचेरे भाई हैं. जूनियर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें ईस्ट जोन अंडर-19 टीम में जगह मिली

जहां उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग और आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाई. अभिषेक ने साल 2022 में बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया.

इसके बाद उन्होंने फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया.

अब तक वह 32 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 1408 रन बना चुके हैं, जबकि 22 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 833 रन दर्ज हैं.