कौन है चीन का सबसे अमीर आदमी, मुकेश अंबानी से ज्यादा पैसा या कम?
चीन के कॉरपोरेट जगत और दुनिया भर के अरबपतियों की सूची में कुछ महीने पहले एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है.
टेक कंपनी बाइटडांस के वैल्यूएशन में आई भारी उछाल ने इसके सह-संस्थापक झांग यिमिंग को चीन का सबसे अमीर इंसान बना दिया है.
झांग यिमिंग की कुल संपत्ति बढ़कर 92.8 अरब डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 88.86 लाख करोड़ रुपये) के विशाल स्तर तक पहुंच गई.
मार्च 2019 में जब ब्लूमबर्ग ने उनकी संपत्ति का आकलन करना शुरू किया था, तब उनकी कुल नेटवर्थ महज 13 अरब डॉलर के आसपास थी.
पिछले कुछ साल के भीतर उनकी व्यक्तिगत संपत्ति में 7 गुना से अधिक का असाधारण इजाफा हुआ है
झांग की संपत्ति में आई हालिया उछाल के पीछे सिर्फ शॉर्ट-वीडियो ऐप्स ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उनकी कंपनी की मजबूत पकड़ भी है.
वर्तमान में डौबाओ 30 करोड़ से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित कर चुका है