कौन हैं माही शेखावत, जो बनीं किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर

सीकर की माही शेखावत को किन्नर अखाड़ा का महामंडलेश्वर पद से सम्मानित किया गया.

कौन हैं माही शेखावत, क्यों बनाया गया इन्हें महामंडलेश्वर चलिए जानते हैं....

यह पद केवल उन्हीं व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने धर्म, समाज और मानवता की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया हो.

– माही शेखावत किन्नर समाज की एक प्रतिष्ठित धार्मिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक नेत्री हैं. उनका जीवन संघर्ष, धैर्य और आत्मबल की मिसाल है.

– प्रारंभिक जीवन से ही उन्होंने अनेक कठिनाइयों का सामना किया, किंतु कभी भी अपने आत्मविश्वास और आस्था को कमजोर नहीं होने दिया.

– उन्होंने सनातन धर्म, मानव सेवा और सामाजिक एकता को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया.

– समय के साथ वे धार्मिक आयोजनों, सामाजिक अभियानों और सेवा कार्यों से जुड़ती गईं और समाज में एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में उभरीं.

– उनकी सादगी, विनम्रता, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें जन-जन के बीच लोकप्रिय बनाया.