इस्लामाबाद के जिस होटल में होगी पीस टॉक, कौन है उसका मालिक?

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद इन दिनों कूटनीतिक हलचल का केंद्र बनी हुई है, जहां अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता का मंच तैयार किया गया है.

जिन आलीशान फाइव-स्टार होटलों में यह वार्ता होनी है, वे न केवल अपनी लग्जरी के लिए, बल्कि अपने प्रभावशाली मालिकों के कारण भी चर्चा में हैं.

आइए जानते हैं इन होटलों के पीछे कौन है और इनका विशाल साम्राज्य किस तरह चलता है.

इस्लामाबाद के प्रतिष्ठित सेरेना होटल का संचालन आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क का हिस्सा 'आगा खान फंड फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट' (AKFED) करता है.

इसके मालिक आगा खान चतुर्थ हैं, जो शिया इमामी इस्माइली मुसलमानों के 49वें वंशानुगत इमाम हैं.

सेरेना होटल श्रृंखला पाकिस्तान में प्रतिदिन 42 मिलियन पाकिस्तानी रुपये से अधिक का राजस्व कमा रही है.

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री मंदिर में प्रवेश के लिए पंचगव्य का नियम क्‍या है?