AAP छोड़कर BJP में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसदों में सबसे अमीर कौन?

हाल ही में आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है.

आइए जानते हैं कि इनमें सबसे अमीर कौन है.

इस समूह में सबसे अमीर राजेंद्र गुप्ता हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इनकी कुल संपत्ति 5000 करोड़ से ज्यादा है.

विक्रमजीत इसके ठीक बाद आते हैं. उनकी कुल संपत्ति लगभग 498 करोड़+ है.

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लगभग 81.8 करोड़+ की संपत्ति घोषित की है.

अशोक मित्तल के पास 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है.

2024 में प्रकाशित उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक राघव चड्ढा की कुल संपत्ति 37 लाख रुपये से 55 लाख रुपये के बीच है.

इसी तरह राज्यसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा जमा किए गए एफिडेविट के मुताबिक स्वाति मालीवाल की संपत्ति 19.5 लाख रुपये है.

अगर संदीप पाठक की बात करें तो उनकी संपत्ति 22 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच बताई जाती है.