उत्तर प्रदेश में कौन है सबसे अमीर नेता, जानें कहां-कहां से होती है कमाई?

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में मयंकेश्वर शरण सिंह के पास करोड़ों की संपत्ति है

और वे सबसे अमीर मंत्री हैं, जबकि विधायकों में गुड्डू जमाली करोड़ के साथ शीर्ष पर हैं.

अमेठी की तिलोई विधानसभा सीट से विधायक और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मयंकेश्वर शरण सिंह प्रदेश के सबसे अमीर मंत्री हैं.

उन्होंने अपनी घोषित संपत्ति लगभग 58.07 करोड़ रुपये बताई है.

मयंकेश्वर शरण सिंह का ताल्लुक एक पुराने राजघराने से है, यही वजह है कि उनके पास पुश्तैनी जमीनों और आलीशान संपत्तियों का बड़ा भंडार है.

उनकी कमाई का मुख्य जरिया खेती, व्यावसायिक संपत्तियों से मिलने वाला किराया और निवेश है.

एक लीटर तेल में कितने किमी की उड़ान भरता है फाइटर जेट?