सफेद ही क्यों होते हैं Apple के ईयरबड्स? डिजाइन के पीछे छिपा ऐसा सीक्रेट

जब भी आप भीड़ में किसी के कानों में सफेद ईयरबड्स देखते हैं तो अक्सर दिमाग में एक ही नाम आता है Apple.

कंपनी के ईयरबड्स, खासकर AirPods, अपनी सफेद रंग की पहचान के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये हमेशा सफेद ही क्यों होते हैं?

जब Apple ने अपना पहला म्यूजिक डिवाइस iPod लॉन्च किया था तब उसके साथ भी सफेद ईयरफोन दिए गए थे.

उस समय यह एक बड़ा बदलाव था क्योंकि बाजार में लगभग सभी ईयरफोन काले रंग के ही होते थे.

धीरे-धीरे यह डिजाइन लोगों को पसंद आने लगा और यह Apple की सिग्नेचर स्टाइल बन गया.

सफेद रंग देखने में साफ, मिनिमल और प्रीमियम फील देता है. Apple का डिजाइन हमेशा सादगी और एलिगेंस पर आधारित रहा है.

इसके अलावा, सफेद रंग ध्यान जल्दी खींचता है जिससे यूजर का प्रोडक्ट और भी अलग नजर आता है.

Heels Designs: वेडिंग से पार्टी तक के लिए परफेक्ट चॉइस है गोल्ड फुटवियर