गैस के सिलेंडर और तेल के टैंकर क्यों होते हैं गोल, किस मैटीरियल से बनाया जाता है इन्हें?

अगर आपने कभी गौर किया हो तो देखा होगा कि गैस सिलेंडर और तेल के टैंकर हमेशा गोल ही होते हैं.

आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह.

जब किसी कंटेनर या सिलेंडर के अंदर गैस या फिर तरल पदार्थ को जमा किया जाता है तो वह सभी दिशाओं से उसकी दीवारों पर दबाव डालता है.

गोल या फिर बेलनाकार होने की वजह से यह दबाव पूरी सतह पर एक समान रूप से फैल जाता है.

अगर सिलेंडर में कोने होते तो दबाव उन कोनों पर केंद्रित हो जाता, जिससे दरार पड़ने या फिर विस्फोट होने का खतरा बढ़ जाता.

गोल टैंकों में कोई नुकीले किनारे या फिर कोने नहीं होते.

दुर्घटना या किसी चीज से टकराने की स्थिति में बेलनाकार टैंक झटके को ज्यादा असरदार तरीके से झेल सकते हैं.

इससे चौकोर आकार के कंटेनरों की तुलना में उनके फटने की संभावना कम हो जाती है.

पाकिस्तान में कौन सी है सबसे बड़ी गैस एजेंसी, कैसे करती है काम?