एयरपोर्ट पर क्यों बनाए जाते हैं टर्मिनल, आखिर क्या है इनका मतलब
हम एयरपोर्ट पर जाते हैं तब सबसे पहले टर्मिनल में ही एंट्री करते हैं.
टर्मिनल वो बड़ी इमारत होती है जहां से यात्रियों का पूरा सफर शुरू होता और खत्म भी यही आकर होता है.
यहीं टिकट चेक होती है, सामान जमा किया जाता है, सुरक्षा जांच होती है और यहीं से यात्री विमान तक पहुंचते हैं.
फ्लाइट से उतरने के बाद भी यात्री सबसे पहले टर्मिनल में ही आते हैं. यानी ये एयरपोर्ट का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है.
अगर किसी एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है. यानी एयरपोर्ट खासा बिजी रहता है, तब वहां एक से ज्यादा टर्मिनल बनाए जाते हैं.
अधिक टर्मिनल की वजह से यात्रियों की भीड़ को संभालना आसान हो जाता है.
FIFA 2026: मेसी से रोनाल्डो तक सब फेल, मैदान पर इस खिलाड़ी से तेज कोई नहीं दौड़ पाया
Learn more