अलग अलग क्यों होते हैं सवारी और माल गाड़ी के इंजन? जानिये

सवारी और मालगाड़ी के इंजन उनके काम के हिसाब से अलग होते है, पैसेंजर ट्रेन के इंजन तेज रफ्तार के लिए हॉर्सपावर पर फोकस करते हैं

जबकि मालगाड़ी इंजन भारी वजन खींचने के लिए अधिक टॉर्क पैदा करते हैं.

किसी भी इंजन को शुरुआत में भारी वजन खींचने के लिए ज्यादा ट्रैक्टिव इफर्ट यानी खींचने की ताकत चाहिए होती है,  लेकिन ज्यादा ताकत हासिल करने में अक्सर रफ्तार धीमी हो जाती है.

यही वजह है कि इंजीनियर एक ही इंजन में दोनों चीजें, ज्यादा ताकत और ज्यादा रफ्तार, दोनों एक साथ हासिल नहीं कर पाते.

मालगाड़ी को हजारों टन वजन खींचना होता है, इसलिए उसे तेज रफ्तार के बजाय ज्यादा ताकत की जरूरत होती है

जबकि पैसेंजर ट्रेन को समय पर पहुंचना ज्यादा जरूरी होता है, इसलिए उसे ताकत के बजाय रफ्तार की जरूरत होती है.

SBI ग्राहक ध्यान दें: 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालने पर लगेगा चार्ज…