सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना खत्म क्यों किया अनशन? जानिये
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना ही अपनी 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म कर दिया
यह फैसला तब लिया गया जब केंद्र सरकार ने लिखित आश्वासन दिया कि वह प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज नहीं करेगी
संसद में परीक्षा सुधारों और पेपर लीक पर विस्तृत चर्चा करेगी, और NEET पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने पर विचार कर रही है
सोनम वांगचुक ने उन आरोपों को भी खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने केंद्र के साथ कोई डील कर ली है
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनका प्राथमिक लक्ष्य यह सुनिश्चित करना था कि विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों को हिंसा या कानूनी परिणामों का सामना न करना पड़े
कुच्चू-पुच्चू अब तो रिजाइन कर दो.. दुल्हन की ड्रेस में लड़की का प्रोटेस्ट , देखिये वीडियो