सितंबर से नवंबर के बीच ही क्यों आते हैं प्रमुख त्योहार? जानिए

सितंबर से लेकर नवंबर तक, इन महीनों में ऐसे कई बड़े-बड़े त्योहार आते हैं, जिन्हें लोग बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं

पर क्या आप जानते हैं कि अधिकतर भारतीय त्योहार सितंबर से नवंबर के बीच में ही क्यों आते हैं, चलिए जानते है

हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी से लेकर नवरात्रि, दशहरा और दिवाली तक, सभी बड़े-बड़े त्योहार इन्हीं महीनों में मनाए जाते हैं

जून से अगस्त का महीना किसानों के लिए जी-तोड़ मेहनत का समय होता है.  इन महीनों में खरीफ की फसल बोई जाती है

सितंबर से नवंबर के बीच यह फसल पूरी तरह पककर तैयार हो जाती है, जिससे किसानों के घरों में नई फसल और आर्थिक समृद्धि आती है.  अन्न-धन रूपी लक्ष्मी के स्वागत और नई फसल की खुशी में लोग इन सभी त्योहारों को बड़े धूमधाम से मनाते हैं

सितंबर का महीना आते-आते धीरे-धीरे बारिश का दौर खत्म होने लगता है और वातावरण में हल्की-हल्की ठंडक व हल्की धूप का अहसास होने लगता है

इस सुहावने मौसम की शुरुआत एक नए उत्साह के साथ होती है.  मौसम अच्छा होने की वजह से ही लोग रामलीला, रावण दहन और गरबा-डांस जैसी बाहरी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं

Ganesh Visarjan 2026: बप्पा को विदाई देने की सही तारीख क्या है? जानें