असम की इस जगह को पक्षियों का 'सुसाइड पॉइंट' क्यों कहा जाता है?

असम का नाम सुनते ही आपके दिमाग में प्रकृति का अद्भुत खूबसूरत नजारा आता होगा

लेकिन यहां एक ऐसा गांव है, जिसे सुसाइड पॉइंट के नाम से लोग जानते हैं

सुसाइड पॉइंट यानी पक्षियों का आत्महत्या स्थल जहां पक्षी अपनी जान दे देते हैं

असम के बोरैल हिल्स में जातिंगा गांव स्थित है। यहां केवल स्थानीय पक्षी नहीं बल्कि प्रवासी पक्षियों के साथ भी ऐसा होता है

यह गांव चारों ओर घने जंगल, बादलों से ढकी पहाड़ियों से घिरा हुआ है

इसे असम की सबसे खूबसूरत जगह में से भी एक माना जाता है, लेकिन पक्षियों की मौत की खबर से लोग हैरान रह जाते हैं

पक्षियों के मरने का कारण सुसाइड नहीं माना जाता है। स्थानिय लोगों का कहना है कि मौसम की खराबी की वजह से पक्षियों के साथ ऐसा होता है

यहां पक्षी अपनी जान नहीं देते, बल्कि उन्हें उड़ते समय रास्ता नजर नहीं आता, इसलिए उनकी मौत हो जाती है