1 फरवरी को पेश होगा बजट? जानिए बजट से जुड़े अहम एजेंडे

आम बजट का समय अब नजदीक आता जा रहा है. जिसका इंतजार पूरे देश में बेसब्री से किया जाता है.

लेकिन इस बार 1 फरवरी को रविवार होने की वजह से यह सवाल बना हुआ है कि बजट उसी दिन पेश होगा या नहीं.

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार आम बजट को 1 फरवरी को ही पेश करने के पक्ष में नजर आ रही है. भले ही उस दिन रविवार हो.

बीते कई सालों से बजट 1 फरवरी को पेश किया जा रहा है और मौजूदा भाजपा सरकार इस परंपरा को जारी रखना चाहती है.

पहले चरण में बजट से जुड़े अहम एजेंडे
पहले चरण में बजट से जुड़े अहम एजेंडे
बजट सत्र का पहला चरण लगभग तीन हफ्ते तक चलने की संभावना है.

इस दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. आम बजट पेश किया जाएगा और बजटीय प्रस्तावों पर विस्तार से बहस होगी.

साथ ही वित्त विधेयक भी संसद में रखा जाएगा.

माना जा रहा है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वंय जवाब दे सकते हैं.

साल 2017 से 1 फरवरी को बजट पेश करने की परंपरा की शुरुआत हुई थी.

क्या है तुर्कमान गेट का इतिहास? जहां 1976 में पहली बार चला बुलडोजर
Learn more