Women Politics: इस देश की राजनीति में नहीं है एक भी महिला

हाल ही में लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा अहम संविधान संशोधन विधेयक पास नहीं हो सका.

इसी बीच लोगों का ध्यान भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था पर गया.

दरअसल यहां महिलाओं का प्रतिनिधित्व एकदम शून्य है.  जैसे-जैसे लैंगिक समानता को लेकर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं

अफगानिस्तान एकमात्र ऐसा देश बनकर उभरा है जहां पर महिलाओं को शासन प्रशासन से पूरी तरह से बाहर कर दिया गया है.

2021 से पहले अफगानिस्तान ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी के क्षेत्र में काफी प्रगति की थी.

2004 के संविधान के तहत संसद की 25% सीट महिलाओं के लिए आरक्षित थीं.

हालांकि आज संसद में कोई महिला सदस्य नहीं है और पूरी संसदीय व्यवस्था को प्रभावी रूप से खत्म कर दिया गया है.