इस जेल में किराएदार की तरह रह सकते हैं आप, जानिये कैसे मिलती है एंट्री

भारत में एक अनोखा और थोड़ा अजीब ट्रेंड शुरू हुआ है, जहां आम लोग पैसे देकर एक दिन के लिए जेल में किराएदार बनकर रह सकते हैं.

यह सुनने में हैरानी भरा लगता है, लेकिन देश के कुछ जेल प्रशासन ने पुराने और खाली पड़े हिस्सों को इस तरह यूज में लाना शुरू किया है

आइए जानते हैं कि किस जेल में आप किराएदार की तरह रह सकते हैं और कितने रुपये में एक दिन के लिए एंट्री मिलती है.

उत्तराखंड की हल्द्वानी जेल में एक अनोखा प्रयोग किया गया है, जहां पुराने और खाली पड़े हिस्से को इस तरह तैयार किया गया है

कि आम लोग एक दिन के लिए वहां किराएदार की तरह रह सकते हैं. यहां रहने वाले लोगों को अलग कमरा या सेल दिया जाता है

जेल जैसे कपड़े पहनने को मिलते हैं, और खाना भी जेल की रसोई से ही परोसा जाता है जिससे पूरा माहौल असली जेल जैसा महसूस हो.

उत्तराखंड की हल्द्वानी जेल में एक दिन के लिए एंट्री लेने का खर्च लगभग 500 रुपये है.

इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को एक अलग एक्सपीरियंस देना बताया जाता है.

नीता अंबानी ने विदेश में पहनी थी पश्चिम बंगाल की खास जामदानी साड़ी