सासू मां का 'करोड़ों' का मिनी बैग लेकर इठलाईं छोटी बहू राधिका , लूटी महफिल

फैशन जगत के दिग्गज डिजाइनर्स अबू जानी और संदीप खोसला ने इंडस्ट्री में 40 साल कर लिए हैं.  

4 बेमिसाल दशक का जश्न मनाने के लिए अबू जानी संदीप खोसला ने शानदार इवेंट रखा था, जिसमें बॉलीवुड से लेकर बिजनेस जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की. 

इस शाम की सबसे ज्यादा लाइमलाइट अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका अंबानी ने बटोरी. 

राधिका अंबानी ने अपने रॉयल और एलिगेंट अंदाज से महफिल लूट ली.  खास बात ये रही कि राधिका के हाथ में नजर आया छोटा सा लग्जरी बैग उनकी सासू मां यानी नीता अंबानी का है.  

 ये Hermès का Sac Bijou Birkin है, जिसे दुनिया के सबसे महंगे Birkin बैग्स में गिना जाता है.  

इसकी सबसे खास बात ये है कि इसे 18 कैरेट सफेद सोने से तैयार किया गया है और इसमें 3,025 हीरे जड़े हैं. इन हीरों का कुल वजन 111.09 कैरेट है.    

रेड साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, दोनों बहुओं पर पड़ीं भारी