भीड़ में आपका नाम सुनते ही iPhone देगा अलर्ट, कमाल का है ये फीचर
अगर आप अक्सर भीड़भाड़ वाली जगहों पर रहते हैं या कानों में AirPods/हेडफोन लगाए रखते हैं
iPhone का एक फीचर आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है.
Apple के iPhone में मौजूद Name Recognition फीचर आसपास बोले जा रहे खास नाम या आवाज को पहचानकर यूजर को अलर्ट कर सकता है.
खास बात यह है कि इसके लिए आपको लगातार फोन की स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं पड़ती.
iPhone में Accessibility के तहत Sound Recognition नाम का फीचर मिलता है.
इसके जरिए फोन आसपास की कुछ खास आवाजों को पहचान सकता है.
यह फीचर खासतौर पर तब मददगार हो सकता है जब आप किसी शोर वाली जगह पर हों या आपके कानों में हेडफोन लगे हों.
जैसे मान लिजिए अगर कोई आपको पुकार रहा है और आसपास काफी शोर है तो iPhone उस आवाज को पहचानकर आपको सूचना दे सकता है.
‘रामायण’ से ‘लव एंड वॉर’ तक, ये हैं बॉलीवुड की 7 मोस्ट अवेटेड मूवीज…
Learn more