BJP Will Issue Chargesheet Against Mamata Government: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) से पहले बीजेपी सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) और टीएमसी सरकार (TMC government) के खिलाफ एक्शन मोड में है। भाजपा (BJP) टीएमसी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करने वाली है। बंगाल दौरे के दौरान गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) 28 मार्च को कोलकाता में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करेंगे। यह चार्जशीट ममता सरकार में हुए भ्रष्टाचार और अपराधों की लिस्ट को लेकर तैयार की गई है। चार्जशीट को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में हर विधानसभा में जाएंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, भाजपा तृणमूल सरकार के खिलाफ 28 मार्च को आरोपपत्र पेश करेगी। कुछ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा श्वेत पत्र में भी यही बात कही जा रही है। आरोपपत्र जारी होने के बाद पार्टी अपना घोषणापत्र जारी करेगी।
बीजेपी समेत अन्य विपक्षी दल राज्य की ममता सरकार पर दो प्रमुख मुद्दों को लेकर हमलावर हैं। पहला भ्रष्टाचार और दूसरा बेरोजगारी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि BJP चुनाव अभियान में ‘घुसपैठियों’ के मुद्दे को प्रमुखता से रखेगी। पार्टी नेताओं का दावा है कि पिछले 14 वर्षों में 6,000 से अधिक कंपनियां बंगाल से बाहर चली गई हैं, जिससे राज्य ‘मजदूर निर्यात अर्थव्यवस्था’ बन गया है।
बता दें कि इस बार बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने हैं। BJP हिंदूत्व का नारा एक बार फिर जोरशोर से उठा रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस बंगाल अस्मिता को लेकर मुखर हो गई है। तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी खिलाफ लड़ाई में हमेशा ‘बंगाली-गैर-बंगाली’ का नारा इस्तेमाल किया है। इस विधानसभा चुनाव में भी तृणमूल कांग्रेस BJP के खिलाफ ‘बंगाल का वंचन-बंगाली का वंचन’ का नारा लेकर मैदान में उतरी है।
वहीं बीजेपी ने भी इस बार उम्मीदवारों की सूची हिंदी में प्रकाशित की। जानकारों का मानना है कि बीजेपी ने ऐसा कर के तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा मौका दे दिया है। बंगाल में एसआईआर कराने का मुद्दा सियासी खींचतान के केंद्र में है ही, TMC बीजेपी शासित राज्यों में बंग्ला भाषी प्रवासियों पर हो रहे हमले को भी मुद्दा बना रही है।
कब हैं बंगाल में चुनाव
बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। राज्य की सभी विधानसभा सीटों के नतीजे 4 मई को सामने आएंगे। इस बार बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी में सीधी टक्कर है। हालांकि कांग्रेस और वामपंथी दल अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

