Bengal BJP Candidates List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। शनिवार को नई दिल्ली में जारी लिस्ट के अनुसार, पार्टी ने इस सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। जबकि 3 विधानसभा सीटों पर संशोधित बान जारी किया है।

जारी सूची के मुताबिक, सौरव सिकदार दमदम उत्तर, तारकनाथ चटर्जी कृष्णानगर उत्तर, अनुपम बिस्वास कल्याणी, अनिंद्य राजू बनर्जी मध्यग्राम और रुद्रप्रसाद बनर्जी उलूबेरिया पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही बीजेपी ने तीन विधानसभा सीटों की संशोधित सूची जारी की है। अब कौशिक सिद्धार्थ को बशीरहाट उत्तर से, अभिजीत सरदार को विष्णुपुर से और शंकर सिकदार को बेहाला पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेपी ने 292 विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की कुल 294 में से 292 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने पहली लिस्ट में 144, दूसरी लिस्ट में 111, तीसरी लिस्ट में 19 और चौथी लिस्ट में 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

वहीं, राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पहले ही सभी 294 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। चुनावी प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है। यह चुनाव पश्चिम बंगाल की राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बंगाल में दो फेज में होगी वोटिंग
बता दें कि राज्य में मतदान दो चरणों में कराया जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। वहीं, विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता बंगाल का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m