पश्चिम बंगाल सहित 4 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनावों की घोषणा हो चुकी है। बंगाल चुनावों को लेकर लगभग सभी दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। चुनावों से पहले जानिए क्या कहता है ओपिनियन पोल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ओपिनियन पोल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) एक बार फिर से प्रचंड बढ़त मिलती दिख रही है, जिसमें पार्टी को 184–194 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भारतीय जता पार्टी (BJP) 98–108 सीटों पर सिमटती दिख रही है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बिगुल बज चुका है. ऐसे में वोट ट्रैकर की ओर से किए गए पहले ओपिनियन पोल के रिजल्ट चौंकाने वाले हैं. ओपिनियन पोल में तृणमूल कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है.

वोट शेयर में भी TMC (41.9%) बीजेपी (34.9%) से आगे है. चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी (37.2%) रहा. बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती आंतरिक गुटबाजी और मजबूत नेतृत्व की कमी बताई गई. मुख्यमंत्री पद के लिए ममता बनर्जी (48.5%) पहली पसंद बनी हुई हैं, जबकि बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी (33.4%) दूसरे नंबर पर हैं.

वोट ट्रैकर की ओर से किए गए पहले ओपिनियन पोल के रिजल्ट चौंकाने वाले हैं. ओपिनियन पोल में तृणमूल कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है. सीएम ममता बनर्जी की टीएमसी को 184 से 194 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं बीजेपी को 98 से 108 सीटें.

37.2 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बताया. इस सवाल के जवाब में 19.9 फीसदी लोगों ने कहा कि बंगाल में बीजेपी की सबसे बड़ी समस्या आपसी कलह और गुटबाज़ी है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ओपिनियन पोल 2026 के मुताबिक ममता बनर्जी 48.5% के साथ मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद बनी हुई हैं. वहीं बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को 33.4% लोगों ने पसंद किया. अन्य नेताओं में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को 3.7% और CPI के मोहम्मद सलीम को को 4.3% समर्थन मिला. इसके अलावा 4.9% लोगों ने अन्य चेहरों को चुना, जबकि 5.2% ने इस सवाल पर कोई राय नहीं दी.

12.5 फीसदी लोगों ने कहा कि बीजेपी को बंगाल की संस्कृति की समझ का अभाव दिखता है. वहीं 22.5 फीसदी लोगों ने बीजेपी को लेकर अन्य समस्याएं बताई. 10.1 फीसदी लोगों ने कहा कि बंगाल जीतने के लिए बीजेपी का संगठन टीएमसी के मुकाबले कमजोर है. 17.2 फीसदी लोगों ने कहा कि चुनाव में बीजेपी के पास करिश्माई नेता की कमी है. 12.3 फीसदी लोगों ने कहा कि बीजेपी प्रभावशाली संदेश देने में पिछड़ रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m