रोहित कश्यप, मुंगेलीl जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बड़ा बयान दिया है. कलेक्टर कुन्दन कुमार ने साफ कहा कि जिले में ईंधन और गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो रही है.
यह भी पढ़ें : Raipur News : होलीक्रॉस के दो स्कूल सील, बकाया टैक्स नहीं पटाने पर नगर निगम ने की कार्रवाई
कलेक्टर के मुताबिक जिले में 30 मार्च की स्थिति में 42 पेट्रोल पंपों पर वर्तमान में पेट्रोल 4 लाख 33 हजार 800 लीटर और डीजल 4 लाख 15 हजार 700 लीटर उपलब्ध है. वहीं गैस एजेंसियों में 02 हजार 294 घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.

प्रशासन द्वारा नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और पूरे सिस्टम की सतत निगरानी की जा रही है.हालांकि जमीनी हकीकत का एक दूसरा पहलू भी सामने आया है. लोगों की शिकायत है कि जिले में कई अधिकतर हितग्राही गैस एजेंसियों में जाकर कर्मचारियों से ही ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं. इसी स्थिति का फायदा उठाकर कुछ एजेंसी कर्मचारी उपभोक्ताओं को गैस की कमी का भय दिखा रहे हैं और उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं.

यही वजह है कि एक ओर जिला प्रशासन लगातार अफवाहों से बचने की अपील कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ एजेंसियों के कर्मचारी चंद रुपये के लालच में स्टॉक की कमी बताकर लोगों से पैसे वसूलने में लगे हैं. इससे आम लोगों के बीच यह धारणा बनने लगी है कि वास्तव में जिले में गैस की किल्लत है.
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई है और संबंधित एजेंसियों की जांच के निर्देश दिए हैं. साथ ही सभी गैस एजेंसियों को अपने यहां उपलब्ध स्टॉक की सूची सार्वजनिक रूप से चस्पा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके.

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, घबराकर अनावश्यक भंडारण से बचें और केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल, डीजल और गैस का उपयोग करें. किसी भी समस्या या शिकायत की स्थिति में टोल-फ्री हेल्पलाइन 18002333663 और कॉल सेंटर के नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.
फिलहाल जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है और साफ कर दिया गया है कि आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी तरह की गड़बड़ी या शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

