दिल्ली के मुंडका इलाके में गाली देने से मना करने पर एक युवक पर दो लोगों ने सुए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान 31 साल के शिवम सिंह के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने पास के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
जानकारी के मुताबिक, शिवम सिंह परिवार के साथ नांगलोई गांव में रहता है। वह जूता बनाने का काम करता है। उसके साथ उसका दोस्त टिकरी बॉर्डर निवासी संजीत भी काम करता है। मुंडका थाने में दर्ज प्राथमिकी में शिवम ने बताया कि 11 मार्च की रात 9.30 बजे संजीत ने फोन कर बताया कि कुलदीप और सोनू उसे गाली देकर गया है।
वह फैक्टरी से गाड़ी लेकर संजीत के पास पहुंचा और उसे लेकर कुलदीप के पास पुहंचा। कुलदीप से गाली देने के बारे में पूछा। इस पर कुलदीप कहासुनी करने लगा और उसने फोन कर सोनू को बुला लिया। सोनू के आने पर बहसबाजी बढ़ गई। उसके एक साथी ने लकड़ी की फट्टे से उसपर हमला कर दिया। बचाव करने पर उसे हाथ में चोट लगी। इसी दौरान सोनू ने बर्फ फोड़ने वाले सुए से उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह वहां से जान बचाने के लिए भागा। इसी दौरान कुलदीप ने पत्थर फेंका। सिर पर पत्थर लगने से वह वहीं गिर गया।
वहां से हमलावरों के भागने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। दर्द होने की वजह से वह बयान नहीं दे पाया। 15 को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद थाने जाकर उसने बयान दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

