दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में NIA ने लाल किला ब्लास्ट और व्हाइट कॉलर टेररिज्म मॉड्यूल से जुड़े दो संदिग्धों तुफैल अहमद भट्ट और जमीर अहमद को पेश किया है. पेशे से एसी टेक्नीशियन तुफैल पर आतंकी साजिश के लिए AK-47 राइफल सप्लाई करने का गंभीर आरोप है. दिल्ली के लाल किला विस्फोट मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने तुफैल अहमद भट और जमीर अहमद अहनगर नाम के दो आरोपियों को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया है। आरोप है कि वे हथियार और गोला-बारूद जमा कर रहे थे।

उमर, इरफान और आदिल ने जमीर को राइफल, पिस्तौल और जिंदा कारतूस दिए थे। ये तीनों अंसार गंजावत उल हिंद से जुड़े हैं। एनआईए ने इस साजिश का खुलासा करने के लिए और अधिक विशिष्ट जानकारी जुटाने के लिए हिरासत मांगी थी। एनआईए ने पहले 15 दिन की हिरासत मांगी थी।

दिल्ली के लाल किला विस्फोट मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने दो आरोपियों को 10 दिनों के लिए NIA की हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में तुफैल अहमद भट और जमीर अहमद अहनगर पर आरोप लगे हैं कि दोनों हथियार और गोला-बारूद जमा कर रहे थे। उमर, इरफान और आदिल ने जमीर को राइफल, पिस्तौल और जिंदा कारतूस दिए थे।

NIA की जांच में तुफैल और जमीर के नाम हिट लिस्ट में है। तुफैल अहमद भट्ट श्रीनगर के दियारवानी बटमालू इलाके का निवासी है। वह एसी टेक्नीशियन का का काम करता है लेकिन इसके आड़ में वह आतंक के लिए लॉजिस्टिक्स और हथियार जुटाने का काम करता था। इतना ही नहीं, बल्कि अनंतनाग GMC के डॉक्टर अदील अहमद के लॉकर से मिली राइफल का कनेक्शन सीधे तुफैल से जुड़ रहा है। तुफैल अहमद भट्ट पर आरोप है कि उसने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आतंकी गतिविधियों के लिए अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद जुटाने की आपराधिक साजिश रची.

जमीर अहमद अहंग ‘व्हाइट कॉलर टेररिस्ट’ के रूप में माना जा रहा है। ये लोग आम नागरिकों की तरह जीवन जीते हैं ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बच सकें।

बता दें कि 10 नवंबर 2025 को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक हुंडई आई20 कार में धमाका हो गया। इसके बाद अधिकारियों ने दमकल कर्मियों की सात गाड़ियां मौके पर भेजीं। धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने कार के मालिक को हिरासत में ले लिया है।

एनआईए की दलीलों को गंभीरता से लेते हुए अदालत ने दोनों आरोपियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया है. अब एजेंसी इनसे इस पूरे मॉड्यूल के अन्य स्लीपर सेल्स के बारे में पूछताछ करेगी. डॉक्टर उमर उन नबी के बारे में एनआईए ने दावा किया था कि वह लाल किला ब्लास्ट में ‘आत्मघाती हमलावर’ था। इस हमले में अब तक 10 से अधिक लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m