एपस्टीन फाइल्स खुलने के बाद अब ब्रिटेन में पीएम पद की कुर्सी खतरे में आ गई है। ऐसे में शबाना महमूद के नाम पर चर्चा काफी तेज है। अगर शबाना महमूद ब्रिटेन की पीएम बनती हैं तो वह ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री होंगी। शबाना के अलावा प्रधानमंत्री पद की रेस में पूर्व उपप्रधानमंत्री एंजेला रेनर का नाम भी शामिल है. एपस्टीन फाइल्स के खुलासे ने दुनिया भर में हलचल पैदा कर दी है. कई उद्योगपतियों से लेकर नेताओं के नाम सामने आने के बाद से सियासी फेरबदल भी देखने को मिल रहा है. इसका असर यूनाइटेड किंगडम यानी यूके की सियासत में भी नजर आ रहा है. यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की कुर्सी गिरने की कगार पर है.

एपस्टीन फाइल्स ने यूके की सियासत हिला कर रख दी है. ऐसे में वहां के प्रधानमंत्री स्टारमर की कुर्सी खतरे में है. अब वहां इस पद के लिए सबसे बड़ा नाम बनकर शबाना महमूद उभरी हैं.

एपस्टीन फाइल्स के सामने आने के बाद दुनिया भर में लगातार इस्तीफे हो रहे हैं। पूरी दुनिया में इसे लेकर खलबली मची हुई है। वहीं अब एपस्टीन फाइल्स का मामला ब्रिटेन के पीएम की कुर्सी तक पहुंच गई है। हालांकि ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने वैसे तो जेफरी एपस्टीन से कभी मुलाकात नहीं की, लेकिन उसके कई वैश्विक नेताओं एवं शख्सियतों से संबंधों का खुलासा होने के बाद अब इसकी आंच ब्रिटिश प्रधानमंत्री तक भी पहुंच रही है और उनकी कुर्सी खतरे में बताई जा रही है।

सभी का फोकस वहां की गृह सचिव शबाना महमूद पर हो गया है. अगर ऐसा होता है, तो यूके को ऐसा पहला प्रधानमंत्री मिल जाएगा, जो मुस्लिम समुदाय से आता है. शबाना महमूद को लेबर पार्टी की तरफ से मुख्य दावेदार माना जा रहा है. 45 साल की उम्र की दहलीज पर खड़ी शबाना महमूद एक वकील और राजनेता हैं. वह स्टारमर की प्रमुख सहयोगी हैं. उन्हें पार्टी में एक प्रभावशाली वक्ता और दक्षिणपंथी गुट के एक महत्वपूर्ण नेता के रूप में जाना जाता है. 

बर्मिंघम में जन्मीं शबाना के माता पिता का नाम जुबैदा और महमूद अहमद है. उनकी जड़ें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मीरपुर शहर से जुड़ी हैं. 2025 में उन्हें गृह-मंत्रालय में शामिल किया गया था. फिलहाल वह यूके की बॉर्डर सिक्योरिटी मैनेजमेंट का काम देखती हैं. 

उन्होंने साल 2002 में लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड से कानून की डिग्री हासिल की थी. इसके अगले साल इनस ऑफ कोर्ट स्कूल ऑफ लॉ के बार वोकेशनल कोर्स किया था. फिर वह प्रोफेशनल तौर पर बैरिस्टर बनीं थीं. 2010 में वह सांसद चुनी गईं. 

शबाना के अलावा प्रधानमंत्री पद की रेस में पूर्व उपप्रधानमंत्री एंजेला रेनर का नाम भी शामिल है. इनके अलावा वेस स्ट्रीटटिंग का नाम है, जो एक स्वास्थ्य सचिव हैं. साथ ही मीडिया से जुड़े हैं. एड मिलिबैंड जो उर्जा सचिव और लेबर पार्टी के पूर्व नेता रह चुके हैं. ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहैम भी प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में बताए जा रहे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m