बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के वर्तमान आयुक्त भुषण गगरानी के 31 मार्च को निर्धारित सेवानिवृत्ति से पहले नए आयुक्त की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है. देश की सबसे अमीर माने जाने वाली इस महानगरपालिका का नया आयुक्त कौन होगा सभी की नजर इस पर टिकी हुई है. गगरानी के उत्तराधिकारी की घोषणा आज (सोमवार, 31 मार्च) देर शाम या मंगलवार को की जा सकती है. हालांकि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा लिया जाएगा.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के नए आयुक्त की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज है. भूषण गगराणी की सेवानिवृत्ति के बाद, अश्विनी भिड़े पहली महिला आयुक्त बनने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं.

सीएम फडणवीस की मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अहम बैठक चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, नए BMC आयुक्त पद के लिए चार वरिष्ठ IAS अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं. इनमें अश्विनी भिड़े, संजय मुखर्जी, असीम गुप्ता और मिलिंद म्हैसकर के नाम शामिल हैं.

एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री के अनुसार, गगरानी के उत्तराधिकारी की घोषणा आज (सोमवार, 31 मार्च) देर शाम या मंगलवार को की जा सकती है. हालांकि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा लिया जाएगा.

1995 बैच की IAS अधिकारी अश्विनी भिड़े वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) के पद पर कार्यरत हैं और मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRCL) की प्रबंध निदेशक भी हैं. अगर आयुक्त पद पर भिड़े की नियुक्ति होती है, तो वे BMC की पहली महिला आयुक्त बनेंगी. उनकी नियुक्ति होने पर उन्हें 2030 में सेवानिवृत्ति तक पूरे तीन साल का कार्यकाल मिल सकता है.

1996 बैच के IAS अधिकारी संजय मुखर्जी इस समय MMRDA के महानगरीय आयुक्त हैं. उन्होंने अटल सेतु, मेट्रो परियोजनाओं, कई फ्लाईओवर और पुलों जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया है.

1994 बैच के IAS अधिकारी असीम गुप्ता की बात करें तो वर्तमान में वो उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं .

उधर मिलिंद म्हैसकर, जो वर्तमान में लोक निर्माण और वन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं, BMC में पहले कार्यरत नहीं रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक अनुभव के आधार पर वो भी दावेदार माने जा रहे हैं.

हाल के समय में महायुति सरकार ने राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पदों पर महिलाओं को प्राथमिकता दी है. भूषण गगरानी को मार्च 2024 में BMC आयुक्त नियुक्त किया गया था. ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मुंबई को पहली महिला BMC आयुक्त मिलेंगी या फिर सरकार किसी अन्य अधिकारी को यह जिम्मेदारी देगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m