Pakistani Journalist Safina Khan: पाकिस्तानी जर्नलिस्ट सफीना खान अचानक भारत में ट्रेंड करने लगी हैं। लोग उनके बारे में जानने के लिए गूगल पर सर्च कर रहे हैं। हर कोई ये जानने को बेताब है कि सफीना का भारत से क्या लेना-देना है?
दरअसल मूल रूप से पाकिस्तानी पत्रकार सफीना लंदन में रहती हैं। उनके ट्रेंड में आने की वजह हैं सिंगर और मयूजिशियन विशाल ददलानी और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’। दरअसल, पाकिस्तानी पत्रकार के साथ विशाल का एक वीडियो सामने आया है। इस वायरल क्लिप में विशाल ददलानी को सफीना के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब बीते दिनों विशाल ने ‘धुरंधर 2’ की खरी-खरी आलोचना की थी। दोनों के बीच हुई मुलाता का वीडियो खुद सफीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। सफीना वीडियो में विशाल के म्यूजिक और गानों की तारीफ करती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सफीना संग विशाल ददलानी को देख लोगों का सिंगर पर गुस्सा फूट पड़ा है। फैंस विशाल को खरी-खोटी सुना रहे हैं, क्योंकि सफीना को पाकिस्तानी इंटेलीजेंस एजेंसी ISI का जासूस भी माना जाता है।

ISI-समर्थक है
सफीना खान लंदन में रहने वाली एक पाकिस्तानी पत्रकार और व्लॉगर हैं। वह 48 साल की हैं और लाहौर कॉलेज से पढ़ी हैं। सफीना को पाकिस्तान की राजनीति और विदेश नीति को कवर करने के लिए जाना जाता है। वह अक्सर UK में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर रिपोर्टिंग करते देखी जाती हैं। हालांकि, उनका नाम विवादित रहा है। उन पर उनके ही मुल्क के लोग अक्सर ISI-समर्थक या सत्ता-समर्थक विचार रखने का आरोप लगाते हैं। सफीना खान लंदन में रहकर पाकिस्तान के ‘आजाद डिजिटल’ और ‘नियो न्यूज’ जैसे प्लेटफॉर्म के लिए करती हैं। वह यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी एक्टिव हैं, जहा वह खुद को एक पत्रकार होने के साथ ही व्लॉगर और कॉलमिस्ट यानी स्तंभकार बताती हैं।
पिता भी ISI के एजेंट रह चुके हैं
सफीना को ISI का सपोर्टर भी माना जाता है। पाकिस्तान के विपक्षी दल सफीना पर कई दफा आरोप लगा चुके हैं कि उनका पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के साथ संबंध है। सफीना को लेकर ये भी दावा किया जाता है कि उनके पिता ISI के एजेंट रहे हैं। हालांकि, इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

पहलगाम आतंकी हमले के दौरान रिपोर्टिंग करते भारतीय तिरंगे का किया था अपमान
इतना ही नहीं सफीना खान पर भारतीय तिरंगे का अपमान करने का आरोप भी लग चुका है। ऐसा दावा किया गया था कि पहलगाम आतंकी हमले के दौरान रिपोर्टिंग करते हुए सफीना ने भारतीय तिरंगे का अपमान किया था।

विवादित पर्सनैलिटी और बदतमीजी पहचान
सफीना अपनी विवादित पर्सनैलिटी और बदतमीजी के लिए भी जानी जाती हैं। लोगों संग गाली-गलौज करते हुए उनके कई वीडियोज वायरल हो चुके हैं। अपने बर्ताव की वजह से वो कई दफा पाकिस्तानी आवाम के निशाने पर रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

