Lalluram Desk. हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जा रही है। इस दिन बजरंगबली की पूजा का विशेष महत्व होता है। खासकर बजरंग बाण का पाठ करने से भय, रोग और संकटों से राहत मिलती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्रद्धा से किया गया पाठ जीवन में शक्ति, साहस और सकारात्मकता लेकर आता है।

  1. हनुमान जयंती की रात बजरंग बाण का पाठ करना शुभ माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले किसी साफ और शांत स्थान का चयन करें।
  2. बैठते समय दिशा का ध्यान रखें और पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके बैठना चाहिए।
  3. पूजा के दौरान लाल रंग का आसन उपयोग करना अच्छा माना जाता है। यदि संभव हो तो लाल वस्त्र पहनकर ही पाठ करें। पाठ शुरू करने से पहले चमेली के तेल का दीपक जलाएं और उसमें दो लौंग डाल दें।
  4. हनुमान जी को बेसन के लड्डू या बूंदी का भोग लगाएं। फिर हाथ में जल लेकर अपनी मनोकामना मन ही मन कहें और भगवान श्रीराम का स्मरण करें।

कितनी बार पढ़ना चाहिए

इसके बाद पूरे ध्यान से बजरंग बाण का पाठ करें। इसे 1, 3, 5 या 7 बार पढ़ा जा सकता है। पाठ पूरा होने के बाद हनुमान जी की आरती जरूर करें।

कई बार व्यक्ति बिना वजह विरोध और शत्रुता का सामना करता है। ऐसे में बजरंग बाण का पाठ सहारा बनता है। यह पाठ नकारात्मकता को दूर करता है और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m