WI vs SA T20 World Cup 2026 Super-8: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज के सातवें मुकाबले में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका आमने-सामने हैं। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद वेस्टइंडीज ने जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए हैं। अब साउथ अफ्रीका को इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए 177 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।
बता दें कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की शुरुआत काफी खराब रही। 8.2 ओवर में 83 रन के स्कोर पर टीम के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद जेसन होल्डर (49 रन) और रोमारियो शेफर्ड (52 रन) ने मिलकर पारी को संभाला और टीम को फाइटिंग पोजीशन में पहुंचाया। साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश को 2-2 सफलता मिली।
वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज
ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
दक्षिण अफ्रीका
एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
मैच कहां देखें लाइव?

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 चरण के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

मोबाइल पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करें। पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें, ताकि बिना रुकावट मैच देखा जा सके। इसके साथ ही आप Lalluram.com वेबसाइट पर भी मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


