सुशील खरे, रतलाम। देश में इन दिनों पत्नियों की प्रताड़ना इस हद तक बढ़ गई है कि आए दिन पति आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। रोज कहीं न कहीं से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला रतलाम शहर में सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। अपनी मौत से पहले एक वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम लवर के धोखे ने ली जान: प्रेमी ने शादी का वादा कर तुड़वाया रिश्ता, फिर कर दिया इनकार, सुसाइड नोट लिखकर युवती ने लगाई फांसी
मामला थाना स्टेशन रोड के उकाला रोड का है जहां बीते मंगलवार 35 वर्षीय मोइन काजी ने अपनी पत्नी और उसके परिजनों से तंग आ कर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले बनाए वीडियो में उसने अपनी पत्नी पर परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि उसकी पत्नी फरीन 13 साल की शादी में कई बार विवाद कर मायके चली जाती है। जिसमे उसके परिजन भी उसे पूरा सहयोग करते हैं।
यह भी पढ़ें: सुरक्षित नहीं बेटियां! छतरपुर में स्प्रे छिड़ककर नाबालिग से रेप, खून से लथपथ मिली, शिवपुरी में चॉकलेट का लालच देकर 5 साल की मासूम से गंदी हरकत
उसमे यह भी आरोप लगाया कि पत्नी उसे बच्चो से भी मिलने नहीं देती है। जिसकी वजह से मोईन लंबे समय से तनाव में रहता था। मोईन का साला भी उसे धमकी देता था। वीडियो में मोईन कई बार अपने हाथो में सल्फास की गोलियां बताते हुए और अपने बच्चो से मिलने की गुहार लगाते हुए दिख रहा था। इस पुरे घटनाक्रम के लिए वह अपनी पत्नी और ससुराल वालो जिम्मेदार बताते हुए प्रशासन से अपने मरने के बाद बच्चो की कस्टडी अपने घर वालो को देने की बात करता दिख रहा था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

