आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह  (Sanjay Singh) ने पार्टी के नेता राघव चड्ढा  (Raghav Chadha) को लेकर चल रही अटकलों पर बड़ा बयान दिया है। संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि राघव चड्ढा के बीजेपी में जाने की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की किसी भी संभावना पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और पार्टी किसी भी सदस्य के पार्टी छोड़ने के इरादे की पुष्टि नहीं करती।

संजय सिंह ने कहा कि राघव चड्ढा पार्टी का अहम हिस्सा हैं और उन्हें परिवार के सदस्य की तरह जोड़ा गया है। उन्होंने याद दिलाया कि चड्ढा को राज्यसभा भेजा गया, उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी दी गई और उनके खिलाफ चल रहे मामलों में भी उन्हें बड़ी राहत मिली।

गतिविधियां कम दिखने पर उठे सवाल

उन्होंने यह भी माना कि पिछले कुछ समय से चड्ढा की सार्वजनिक सक्रियता कम नजर आई है। संजय सिंह ने बताया कि चड्ढा न तो पार्टी ऑफिस में दिखाई दिए, न किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में और न ही सोशल मीडिया पर पार्टी की बड़ी कानूनी जीत को लेकर कोई प्रतिक्रिया दी। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब खुद राघव चड्ढा ही बेहतर दे सकते हैं। सिंह ने यह भी दोहराया कि पार्टी के अंदर उनकी अहमियत और जुड़ाव अब भी मजबूत है, और अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।

‘राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’

संजय सिंह ने बताया कि राजनीति में हर नेता के जीवन में ऐसे दौर आते हैं जब वह थोड़े कम सक्रिय दिखाई देते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी नेता की कम मौजूदगी को लेकर इस तरह के निष्कर्ष निकालना बिल्कुल ठीक नहीं है। उन्होंने दोहराया कि राघव चड्ढा AAP के अहम नेता हैं और पार्टी के साथ उनका जुड़ाव अब भी मजबूत है।

BJP में शामिल होंगे तो सबसे पहले विरोध करूंगा

संजय सिंह ने कहा कि अगर कभी चड्ढा पार्टी छोड़ने जैसा कोई कदम उठाते हैं, तो सबसे पहले विरोध करने वालों में वह खुद होंगे। उन्होंने दोहराया कि फिलहाल उन्हें ऐसी किसी संभावना पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal और उप मुख्यमंत्री Manish Sisodia को डिस्चार्ज मिलने के बाद राघव चड्ढा Raghav Chadha की चुप्पी को लेकर सवाल पर प्रतिक्रिया दी। संजय सिंह ने कहा, “इस सवाल का जवाब आप उनसे पूछें तो बेहतर रहेगा। राजनीति का दूसरा पक्ष यह भी है कि उतार-चढ़ाव आते हैं कई बार, तो इसका जवाब वही ज्यादा अच्छे से दे पाएंगे।” उन्होंने दोहराया कि फिलहाल राघव चड्ढा AAP के अहम नेता हैं और पार्टी के साथ उनका जुड़ाव मजबूत बना हुआ है।

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता Raghav Chadha के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर AAP के वरिष्ठ नेता और सांसद Sanjay Singh ने स्पष्ट जवाब दिया। संजय सिंह ने कहा कि उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि राघव चड्ढा पार्टी छोड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि अगर कभी ऐसा होगा, तो सबसे पहले वे खुद उनके खिलाफ खड़े होंगे। सिंह ने आगे कहा, “एक पार्टी के अंदर अगर आप हैं, परिवार के अंदर हैं, तो जो उसके अंदर की समस्याएं हैं, उनको बैठकर-मिलकर, बातचीत करके सॉल्व करेंगे। अगर मामला वहां तक पहुंच गया तो तब देखा जाएगा।”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m