बांग्लादेश चुनाव नतीजे घोषित होने से कुछ घंटे पहले ही शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने BNP की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है. उन्होंने मान लिया है कि बांग्लादेश में इस वक्त तारिक रहमान की पार्टी सबसे ज्यादा पावरफुल है और जनता का भरोसा जीत चुकी है. जॉय ने कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ एकजुट होने की बात कही है. इंटरव्यू के दौरान सजीब वाजेद ने कहा, “बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) देश का बड़ा राजनीतिक दल है. हम जल्द ही उनसे संपर्क करेंगे.
बांग्लादेश में आए चुनाव के नतीजों के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने बड़ा बयान दिया है.
बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 299 सीटों में से 213 पर जीत दर्ज की है. पार्टी की अगुवाई कर रहे तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री होंगे, वह 14 फरवरी को शपथ ले सकते हैं. वहीं, जमात-ए-इस्लामी गठबंधन 70 सीटों पर सिमट गया. बांग्लादेश चुनाव को लेकर अब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने बड़ा बयान दिया है.
मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी पार्टी के चुनाव लड़ने पर बैन लगाया गया था. शेख हसीना बांग्लादेश से बाहर होने के बाद भारत में किसी गुप्त जगह पर रह रही हैं. इसी बीच उनके बेटे सजीब वाजेद ने एक इंटरव्यू में बांग्लादेश में उनकी पार्टी की वापसी और बीएनपी से संपर्क को लेकर बड़ा बयान दिया है. CNN-न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में सजीब वाजेद ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को देश की बड़ी पार्टी बताते हुए बातचीत के रास्ते खुलने का संकेत दिया.
इंटरव्यू के दौरान सजीब वाजेद ने कहा, “बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) देश का बड़ा राजनीतिक दल है. हम जल्द ही उनसे संपर्क करेंगे. उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि अवामी लीग पर बैन के चलते बीएनपी को चुनाव में खुला मैदान मिल गया. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आने वाले समय में अवामी लीग वापसी करेगी. वाजेद ने आगे कहा, अवामी लीग कहीं नहीं जा रही है, बांग्लादेश के लोग हमारी पार्टी से प्यार करते हैं. हम बांग्लादेश में वापसी करेंगे.”
बताते चले कि जहां सजीब वाजेद भविष्य की बात कर रहे हैं, वहीं शेख हसीना ने भारत से जारी अपने बयान में इस चुनाव को फर्जी, अवैध और असंवैधानिक बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है. उन्होंने दावा किया कि 11 फरवरी की रात को ही चुनावी धांधली की साजिश रची गई थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


