अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है संयुक्त अरब अमीरात (UAE) अमेरिका और उसके सहयोगियों की होर्मुज स्ट्रेट को जबरदस्ती खोलने में मदद करने की तैयारी कर रहा है। अरब अधिकारियों के हवाले से वॉल स्ट्रीट जर्नल ने यह रिपोर्ट दी है। इस कदम से संयुक्त अरब अमीरात फारसी खाड़ी का पहला ऐसा देश बन जाएगा जो ईरानी हमलों का शिकार होने के बाद सीधे तौर पर जंग में शामिल होगा।
ईरान के खिलाफ जंग में संयुक्त अरब अमीरात बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। होर्मुज स्ट्रेट में जारी नौवहन व्यवधान को खत्म करने के लिए अब UAE अमेरिका के साथ जंग के मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है।
मिडिल-ईस्ट जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. सीजफायर की उम्मीदों के बीच ऐसी खबर आई है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि ईरान जंग का दायरा और ज्यादा बढ़ सकता है. ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने अपनी रिपोर्ट में टॉप अधिकारियों के हवाले से बताया कि यूएई, अमेरिका और उसके सहयोगियों की मदद करने की तैयारी कर रहा है, जिससे होर्मुज स्ट्रेट को पूरी ताकत के साथ सुरक्षित किया जा सके.
यह अपडेट ऐसे वक्त में सामने आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कथित तौर पर ईरान के खिलाफ जंग को जल्द से जल्द खत्म करने की योजना बना रहे हैं, और होर्मुज को फिर से खोलने का काम बाद के लिए छोड़ रहे हैं. जहां एक तरफ वॉशिंगटन इस युद्ध से जल्द बाहर निकलने की सोच रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र के कुछ सहयोगी देश (UAE सबसे आगे है) अमेरिका से युद्ध जारी रखने की बात कह रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, UAE के एक अधिकारी ने कहा कि ईरानी शासन का मानना है कि वह अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा है और इस अहम शिपिंग मार्ग को रोककर ‘वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी अपने साथ नीचे गिराने को तैयार है. अधिकारी ने आगे कहा कि देश सक्रिय रूप से इस बात पर विचार कर रहा है कि वह इस जलमार्ग को सुरक्षित करने में सैन्य भूमिका कैसे निभा सकता है.
होर्मुज स्ट्रेट एक बेहद अहम समुद्री मार्ग है। यह ओमान और ईरान के बीच है, जो कि फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। इसे दुनिया के सबसे अहम तेल ट्रांजिट चोकपॉइंट या रास्तों में से एक है। इस रास्ते का सबसे संकरा हिस्सा सिर्फ 33 से 35 किलोमीटर चौड़ा है और जहाजों के लिए आने-जाने का रास्ता में सिर्फ 2 मील तक चौड़ा है। यहां समुद्री ट्रैफिक में थोड़ी सी गड़बड़ी पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द है। सऊदी अरब, यूएई, कुवैत इराक और कतर जैसे देशों का कच्चा तेल इसी रास्ते से दुनिया के बड़े हिस्से में सप्लाई किया जाता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

