विंड चाइम एक प्रकार का डेकोरेटिंग म्यूजिक टूल है जिसमें धातु, लकड़ी, बांस या कांच की खोखली नलियां या छड़ें लटकी होती हैं, जो हवा चलने पर एक-दूसरे से टकराकर साउंड उत्पन्न करती हैं. इन्हें अक्सर घरों या बगीचों के बाहर लटकाया जाता है ताकि, हवा से उत्पन्न होने वाली इन साउंड से शांति और सकारात्मक माहौल बने. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कितनी छड़ वाली विंड चाइम्स घर पर लगाना चाहिए. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं.

घर में कितनी छड़ वाली विंड चाइम लगानी चाहिए?
विंड चाइम्स की छड़ों की संख्या वास्तु शास्त्र और फेंग शुई के अनुसार अलग-अलग प्रभाव डालती है. हर संख्या का अपना अलग महत्व माना जाता है.
तीन छड़ वाली विंड चाइम
- पारिवारिक सुख-शांति और आपसी रिश्तों में मधुरता के लिए.
- घर के पूर्व (East) दिशा में लगाना शुभ माना जाता है.
पाँच छड़ वाली विंड चाइम
- नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मददगार.
- खासकर तब उपयोगी जब घर में तनाव, बीमारी या रुकावटें महसूस हों.
- इसे उत्तर-पूर्व (North-East) या समस्या वाले हिस्से में लगाया जाता है.
छह छड़ वाली विंड चाइम
- धन, करियर और अवसरों को आकर्षित करने के लिए.
- सबसे ज्यादा लोकप्रिय मानी जाती है.
- उत्तर-पश्चिम (North-West) दिशा में लगाना शुभ.
आठ छड़ वाली विंड चाइम
- समृद्धि, स्थिरता और ग्रोथ का प्रतीक.
- बिजनेस या ऑफिस के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है.
नौ छड़ वाली विंड चाइम
- प्रसिद्धि, मान-सम्मान और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए.
- इसे सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है.
कुछ जरूरी टिप्स
- विंड चाइम हमेशा ऐसी जगह लगाएं जहाँ हवा आसानी से चलती हो.
- टूटी या खराब आवाज वाली विंड चाइम तुरंत हटा दें.
- बेडरूम के अंदर लगाने से बचें, बाहर या खिड़की/बालकनी के पास बेहतर होती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


