सतीश दुबे, डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश के डबरा से अपहृत महिला को पुलिस ने गंज बासौदा से दस्तयाब कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक कार, एक पिस्टल भी बरामद की गई है। महिला के पति पर अपहरण का आरोप था, लेकिन जांच के बाद किडनैपर कोई और निकला। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है।

यह पूरा मामला डबरा के देहात थाना क्षेत्र का है। दरअसल, प्रीति परिहार 25 फरवरी को अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान उसका अपहरण हो गया था। घटना के बाद प्रीति के माता-पिता ने थाने में शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डबरा में नाकाबंदी की और तलाश शुरू कर दी। अपहरण का आरोप प्रीति के पति भरत परिहार पर लगा था। तलाशी के दौरान प्रीति की लोकेशन विदिशा और गंज बासौदा में मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे दस्तयाब किया।

ये भी पढ़ें: बच्चों को स्कूल छोड़ने गई महिला का अपहरण: पति ने ही किया किडनैप, थाने पहुंचे माता-पिता

अर्जुन ने साले के साथ मिलकर ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित प्रीति परिहार के बयानों पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि महिला अपने पति से विवाद के कारण अलग डबरा में रह रही थी। इसी बीच प्रीति की पहचान अर्जुन परिहार से हुई। अर्जुन और प्रीति के बीच करीब 28 हजार रुपये का लेनदेन भी हुआ। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद में अर्जुन ने अपने साले सचिन धाकड़ उर्फ कंजा के साथ प्रीति परिहार का अपहरण कर लिया और उसे अपने घर गंज बासौदा ले गया।

ये भी पढ़ें: सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार: यहां होली पर ‘बर्तन प्रथा’ बंद, उल्लंघन करने पर लगेगा 5000 का जुर्माना; इसलिए लिया गया फैसला

गन प्वाइंट पर ले गए थे साथ

इसी दौरान अपहरणकर्ताओं ने पुलिस से बचने के लिए प्रीति के ऊपर पिस्टल तानकर उसे डराया धमकाया और उसकी मां से बात कराई कि वह अर्जुन के साथ है और सुरक्षित हैं। जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और गंज बासौदा से सुरक्षित कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पुलिस इस मामले में पूरी तरह एक्टिव नजर आई थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकाबंदी की गई थी, लेकिन इसके बाद भी आरोपी महिला प्रीति को गन प्वाइंट पर लेकर गंज बासौदा तक निकल गए थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m