चंडीगढ़ पुलिस की एक महिला कांस्टेबल का शव कल देर शाम हरियाणा के पंचकूला में मिला। मृतका की पहचान सपना के रूप में की गई है। कार में संदिग्ध परिस्थित में युवती की बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है। जैसे ही लोगों ने देखा तो वह घबरा गए, पुलिस को जानकारी मिलते ही उस इलाके में लोगों का आना जाना बंद कर दिया गया था।
यह शव कार के अंदर था। पुलिस ने कार की खिड़कियां तोड़कर शव को बाहर निकाला, जो पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में खड़ी थी। इस मौत के बाद कई सवाल खड़े हुए हैं। महिला की कैसे और क्यों मौत हुईं है। जिस कार में उसका शव था वह किसकी कार है।

सुबह निकली थी ड्यूटी के लिए
महिला कांस्टेबल की पहचान सपना के रूप में हुई है। सपना मंगलवार सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। हालांकि बाद में वह ड्यूटी पर नहीं गई, जिसके बाद परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस के अनुसार सपना के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। सपना सीआईडी विंग में तैनात थी और उसकी ड्यूटी पंजाब भवन में थी। फिलहाल पुलिस मौत के कारण की जांच कर रही है।
- हमीदिया अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही: जिंदा नवजात को मृत बताकर डेथ सर्टिफिकेट किया जारी, कफन-दफन की तैयारी के बीच बच्ची निकली जीवित, इलाज के दौरान हुई मौत, HOD ने गठित की जांच कमेटी
- नवरात्र में डोंगरगढ़ चूल्हे के भरोसे, सिलेंडर की कमी से भोजन व्यवस्था प्रभावित, प्रशासन से ट्रस्ट को नहीं मिली राहत
- कनाडा का बड़ा एक्शन: पंजाब के 2 गैंगस्टर डिपोर्ट, अपराध पर सख्ती तेज
- सहरसा में परीक्षा देने जा रहे छात्र को हाइवा ने रौंदा, मौके पर मौत के बाद भारी हंगामा
- किसानों की आय बढ़ाने के लिए नीतीश सरकार का बड़ा कदम, ग्रीन टेक कॉन्क्लेव में मिलेगा हाई-टेक प्रशिक्षण
