हेमंत शर्मा, इंदौर। तलाक के बाद गुजारा भत्ते की मांग को लेकर देशभर में चर्चा में रही शाहबानो प्रकरण से जुड़ी किताब लिखने इंदौर पहुंची एक राइटर महिला मॉब लीचिंग जैसी घटना की शिकार हो गई। शाहबानो के परिजनों ने “डेटा चोर का आरोप लगाया, लेकिन क्षेत्र के लोगों ने उसे बेटा चोर समझकर महिला की पिटाई कर दी। यही नहीं महिला को कई घंटे थाने में बिताना पड़े, लेकिन घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुस्तक लिखने के लिए इंदौर आई महिला लेखिका

दरअसल, शाहबानो मुद्दे पर पुस्तक लिखने के लिए इंदौर आई एक महिला लेखिका के साथ खजराना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग जैसी घटना हो गई। आरोप है कि शाहबानो परिवार से जुड़े परिजनों ने लेखन सामग्री और शोध डेटा साझा करने के नाम पर महिला से 25 लाख रुपए और किताब की बिक्री पर तीन प्रतिशत हिस्सा मांगा था। महिला ने इस संबंध में एक एग्रीमेंट भी तैयार कराया, लेकिन परिजनों ने उसमें बदलाव कर दिए और महिला को “डेटा चोर” कहने लगा। डेटा चोर शब्द को बेटा चोर समझकर, खजराना क्षेत्र की खिजराबाद कॉलोनी की भीड़ ने महिला को बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी।

MP में ‘प्री-मानसून’ जैसे हालात: नया सिस्टम हुआ सक्रिय, अगले तीन दिन आंधी-बारिश का रहेगा असर

15 दिन के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं

गफलत में पुलिस भी उसे कई घंटे थाने में बैठाए रखा। बाद में स्पष्ट हुआ कि महिला न तो बच्चा चोर है, न ही कोई अपराधी, बल्कि शाहबानो प्रकरण पर शोध कर रही लेखिका है। घटना के बाद महिला ने खजराना थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जिन लोगों ने महिला को बच्चा चोर बताकर भीड़ इकट्ठी की, उनके खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ भीड़ हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगी और विलंब के कारणों की भी समीक्षा की जा रही है।

बहुचर्चित राजेंद्र भारती मामले में आज दिल्ली में सुनवाईः सदस्यता रद्द होने पर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा,

राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m