ICC Women T20 World Cup Schedule: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 12 टीमों के बीच होने वाली इस लड़ाई में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को बड़ा मैच होगा.

ICC Women T20 World Cup Schedule: इन दिनों भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर मेंस टी20 विश्व कप 2026 की धूम है. ग्रुप स्टेज के बाद सुपर 8 के मुकाबले चल रहे हैं. इस बीच आईसीसी ने इसी साल होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. टूर्नामेंट का आगाज 12 जून से होगा और 5 जुलाई को फाइनल खेला जाएगा. इस बार कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 2 ग्रुप में डिवाइड किया गया है. हर ग्रुप में 6-6 टीमें हैं. भारत और पाकिस्तान ग्रुप-1 का हिस्सा हैं, ऐसे में फैंस को एक बार फिर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिलेगा.

महिला टी20 विश्व कप 2026 इंग्लैंड की सरजमीं पर होना है, जिसके लिए ECB ने तैयारी पूरी कर ली है. ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की पहली भिड़ंत 14 जून को तय है. इस महामुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहेगा. ग्रुप-1 में भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स हैं, जबकि ग्रुप-2 में वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड हैं. टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में कुल 5 मैच खेलेगी.

ICC Women’s T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

पहला मुकाबला- 14 जून – भारत vs पाकिस्तान – एजबेस्टन, रात 8:00 बजे
दूसरा मुकाबला- 17 जून – भारत vs नीदरलैंड्स – हेडिंग्ले, रात 8:00 बजे
तीसरा मुकाबला- 21 जून – भारत vs साउथ अफ्रीका – ओल्ड ट्रैफर्ड, रात 8:00 बजे
चौथा मुकाबला- 25 जून – भारत vs बांग्लादेश – ओल्ड ट्रैफर्ड, रात 8:00 बजे
पांचवां मुकाबला- 28 जून – भारत vs ऑस्ट्रेलिया – लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, रात 8:00 बजे

ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 फुल शेड्यूल (ICC Women’s T20 World Cup 2026 Full Schedule)

टी20 विश्व कप 2026 – मुख्य मुकाबले और समय (भारतीय समयानुसार)

शुक्रवार, 12 जून:

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन – सुबह 11 बजे से

शनिवार, 13 जून:

स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड – दोपहर 3 बजे से
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड – रात 8 बजे से
वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशायर बाउल – सुबह 11 बजे से

रविवार, 14 जून:

बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, एजबेस्टन – दोपहर 3 बजे से
इंडिया बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन – रात 8 बजे से

मंगलवार, 16 जून:

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, हैम्पशायर बाउल – रात 8 बजे से
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल – सुबह 11 बजे से

बुधवार, 17 जून:

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, हेडिंग्ले – दोपहर 3 बजे से
इंडिया बनाम नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले – रात 8 बजे से
साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन – सुबह 11 बजे से

गुरुवार, 18 जून:

वेस्ट इंडीज बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले – सुबह 11 बजे से

शुक्रवार, 19 जून:

न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल – सुबह 11 बजे से

शनिवार, 20 जून:

ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स, हैम्पशायर बाउल – दोपहर 3 बजे से
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, हैम्पशायर बाउल – रात 8 बजे से
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले – सुबह 11 बजे से

रविवार, 21 जून:

वेस्ट इंडीज बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड – सुबह 10:30 बजे BST
साउथ अफ्रीका बनाम इंडिया, ओल्ड ट्रैफर्ड – रात 8 बजे से

मंगलवार, 23 जून:

न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड – दोपहर 3 बजे से
श्रीलंका बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड – रात 8 बजे से
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले – सुबह 11 बजे से

बुधवार, 24 जून:

इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड – सुबह 11 बजे से

गुरुवार, 25 जून:

इंडिया बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड – रात 8 बजे से
साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड – सुबह 11 बजे से

शुक्रवार, 26 जून:

श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड – सुबह 11 बजे से

शनिवार, 27 जून:

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड – दोपहर 3 बजे से
वेस्ट इंडीज बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड – रात 8 बजे से
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल – सुबह 11 बजे से

रविवार, 28 जून:

साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड – दोपहर 3 बजे से
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड – रात 8 बजे से

मंगलवार, 30 जून:

TBC बनाम TBC (सेमीफाइनल 1), द ओवल – रात 8 बजे से

गुरुवार, 2 जुलाई:

TBC बनाम TBC (सेमीफाइनल 2), द ओवल – सुबह 11 बजे से

रविवार, 5 जुलाई:

TBC बनाम TBC (फाइनल), लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड – दोपहर 3 बजे से

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H