जालंधर. जालंधर से कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसकी महिला आयोग ने निंदा की थी और उन्हें नोटिस जारी करके जवाब देने को कहा था। इस पूरे मामले में एक बार फिर से महिला आयोग की अध्यक्ष ने सख्त रवैया दिखाया है और दोबारा नोटिस देने की बात कही है।
आपको बता दें कि चन्नी को महिला कमिशन ने नोटिस जारी कर पेश होने और अपना स्पष्टीकरण देने को कहा था। इस संबंध में आज महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली ने चन्नी को दोबारा नोटिस जारी करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि वह अपना स्पष्टीकरण दें। अगर उन्होंने जवाब नहीं दिया तो अब उन्हें दोबारा नोटिस दिया जाएगा। राज लाली ने कहा है चन्नी लोगों का ओपिनियन इग्नोर कर देते है, नोटिस को इग्नोर कर देते है। उन्होंने कहा कि हम उनका इंतजार शाम तक करेंगे। अगर वह नहीं आते तो दोबारा नोटिस जारी करेंगे। इतना ही नहीं अगर दोबारा नोटिस का भी वह जवाब नहीं देते हैं, तो पंजाब डीजीपी कानूनी सलाह लेकर उन पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लोकसभा स्पीकर को भी लेटर लिखेंगे।

मीडिया के सामने मांगी माफी
दरअसल, कल सांसद चन्नी ने मीडिया के सामने माफी मांगी थी। चन्नी ने कहा था कि अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो मुझे माफ करना।
- बालू माफियाओं ने मोड़ी सोन नदी की धारा, अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल
- CG Breaking News : भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई, RTO का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- ‘संसद में उन्हें देखना सुखद होगा’, CM नीतीश के राज्यसभा पद की शपथ लेने पर PM ने दी बधाई, अखिलेश ने कही ये बात
- लाडो लक्ष्मी योजना: छठी किस्त जारी, लाखों महिलाओं को मिला सीधा लाभ
- शांति वार्ता की कोशिशों पर फिरा पानी ? पाकिस्तान में आज होनी है मीटिंग और ईरान पहुंचा ही नहीं, कहा- लेबनान में सीजफायर लागू होने तक कोई डील नहीं
