कुंदन कुमार, पटना। बिहार में विधान परिषद की 9 सीटें खाली होने वाली हैं और अभी से ही इन सीटों को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री आवास का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज वैशाली से बड़ी संख्या के जदयू के कार्यकर्ता मंत्री विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे और अपने नेता व समाजसेवी एल. बी. सिंह को विधान पार्षद बनाने की मांग की।
बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची
वैशाली के आए लोगों ने एक सुर में कहा कि, हमारे नेता एल बी सिंह लगातार गरीबों की मदद करते हैं और समाज सेवा में भी सबसे आगे रहते हैं। बड़ी संख्या में महिला भी मंत्री आवास पहुंची और मंत्री से मांग किया कि एक सीट हमारे नेता (एल बी सिंह) को दिया जाए, जिन्होंने अपने जीवन के लगातार गरीबों की सेवा की है। महिलाओं की भी बढ़-चढ़कर मदद करते हैं।
ऐसे में अब देखने वाली बात यह है कि जदयू के कार्यकर्ताओं की मांग को मुख्यमंत्री नीतीश या उनके मंत्री विजय चौधरी किस तरह से लेते हैं।
ये भी पढ़ें- पटना के कंकड़बाग इलाके में लगी भीषण आग, 15 लाख का सामान जलकर राख, दूसरे छत पर कूदकर लोगों ने बचाई अपनी जान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


