चंडीगढ़. पंजाब के तीन जिलों गुरदासपुर, पठानकोट और होशियारपुर में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश का असर पंजाब के सीमावर्ती जिलों में भी देखा जा सकता है। बीते दिन पंजाब के अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद राज्य के औसत तापमान में 3.4 डिग्री की वृद्धि हुई। आज भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे अधिक 36.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
इसके अलावा, अमृतसर में 30.9 डिग्री, लुधियाना में 32.8 डिग्री, पटियाला में 33.6 डिग्री और गुरदासपुर में 31 डिग्री तापमान रहा। बीते दिन शाम 5:30 बजे तक गुरदासपुर में 57.2 मिमी, लुधियाना में 30.6 मिमी, फिरोजपुर में 16 मिमी, पठानकोट में 7.5 मिमी, अमृतसर में 4.8 मिमी, होशियारपुर में 4 मिमी और मोहाली में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन पंजाब में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 28 जुलाई से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। हिमाचल से सटे जिलों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी।
पंजाब के कुछ शहरों का मौसम पूर्वानुमान
- अमृतसर: हल्की बादलवाही, बारिश की संभावना नहीं।
- तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहेगा।
- जालंधर: हल्की बादलवाही, बारिश की संभावना नहीं। तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहेगा।
- लुधियाना: हल्की बादलवाही, बारिश की संभावना नहीं। तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहेगा।
- पटियाला: हल्की बादलवाही, बारिश की संभावना नहीं। तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रहेगा।
- मोहाली: हल्की बादलवाही, बारिश की संभावना नहीं। तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच रहेगा।
- Bastar News Update : घोषणाओं में तीन महीने का राशन, हकीकत में एक महीने के लिए भी जद्दोजहद… ईंट भट्ठों की आग में जल रहे जंगल… बिजली गिरने से मवेशियों की मौत… मधुमक्खियों के हमले से बाजार में भगदड़, किशोर की हालत गंभीर…
- IIT दिल्ली रीडेवलपमेंट प्लान: अगले एक दशक में बनेगा वर्ल्ड क्लास कैंपस, 10 हजार करोड़ की योजना, वैश्विक स्तर के कोर्स शुरू करने की तैयारी
- बीजेपी का स्थापना दिवसः 1980 में बनी पार्टी कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी? BJP ने कमल का फूल ही क्यों चुना? संस्थापक सदस्यों में एक मुस्लिम भी थे, पढ़े भाजपा के बनने से लेकर फलने-फूलने तक की कहानी
- भाजपा के नए जिला कार्यालय का फिर ‘शक्ति प्रदर्शन’ के बीच भूमिपूजन, क्या इस बार पूरा होगा 9 साल का इंतज़ार ?
- इंदौर भीषण सड़क हादसे में 4 मौतः दुल्हन लेकर लौट रहे बराती की कार ट्रक के पीछे घुसी, कार में 11 लोग थे सवार, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम

