चंडीगढ़। पंजाब में आने वाले दिनों में कंपकंपी छूटने वाली ठंडी महसूस की जाएगी। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण पंजाब में भी ठंडी चरम पर देखने को मिल रही है।
पश्चिमी हिमालयी राज्यों में पिछले तीन दिनों से जारी बर्फबारी और हिमपात के कारण तापमान में तेज गिरावट आई है। हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे जा चुका है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर भी चल रही है, जिसके कारण मौसम विभाग ने 14 दिसंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।
पंजाब के कई जिलों में शीत लहर को लेकर अभी अलवर अलर्ट जारी किया गया है. इसमें होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मनसा, संगरूर, रूपनगर और मोहाली शामिल हैं, यहां पर शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही इन सभी जिलों में अभी तक बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। ऐसे में मौसम शुष्क रहेगा।

- छत्तीसगढ़ को मिली 15वें वित्त आयोग की 404 करोड़ की राशि, नगरीय निकायों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
- CG News : 21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
- 5 चेहरे पर लिए 450 SIM: ‘ऑपरेशन फेस’ से फर्जी सिम नेटवर्क का फूटा भांडा, दंपति समेत 3 गिरफ्तार, UP तक जुड़े तार
- मौत निगल गई जिंदगीः ड्यूटी से लौट रहा था रेलवे कर्मी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान…
- CM डॉ. मोहन ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

