लखनऊ. सीएम योगी ने सोमवार को लोकभवन में मंत्रिमंडल की बैठक ली. जिसमें 35 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. इसके अलावा दो प्रस्तावों के स्थगित कर दिया गया है. बैठक में किसानों, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए. गेहूं खरीद, बिजली उत्पादन और सोलर प्रोजेक्ट को लेकर सरकार ने बड़ा खाका तैयार किया है. गेहूं एमएसपी को 2585 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है. गोरखपुर को सोलर सिटी बनाने के लिए चिलुआताल में 20 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया जाएगा.

बैठक में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल कर दिया गया है. सरकार ने गेहूं की MSP 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दी है. 30 मार्च से गेहूं की खरीद की जाएगी. 30 मार्च से 15 जून तक खरीदी होगी. 8 क्रय एजेंसियों के 6500 गेहूं क्रय केंद्र हैं. FCI, यूपी मंडी परिषद, PCF, PCU, UPSS के माध्यम से ये खरीदी की जाएगी. नैफेड, एनसीसीएफ भी इसमें शामिल होगा.

इसे भी पढ़ें : आगरा में 18 गायों की मौत, चारा खाने के बाद मुंह से निकलने लगा झाग, एक एक कर गिरते रहे मवेशी, अलर्ट मोड पर प्रशासन

इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी-

  • नवयुग पालिका योजना का प्रस्ताव मंजूर
  • 58 जिला मुख्यालय में योजना लागू होगी
  • नगर पालिकाओं को स्मार्ट बनाया जाएगा
  • पछवारा कोल माइन के लिए धनराशि मंजूर
  • माइन के विकास के लिए 2242.90 करोड़
  • घाटमपुर पॉवर प्लांट के लिए है ये माइन
  • गोरखपुर का सोलर सिटी के रूप में विकास
  • चिलुआताल में फ्लोटिंग सोलर प्लांट मंजूर
  • 20 मेगावॉट क्षमता का सोलर प्लांट लगेगा
  • कोल इंडिया लिमिटेड प्लांट स्थापित करेगी
  • यूपी निजी बिजनेस पार्क विकास योजना मंजूर
  • निवेशकों को सरकार भूमि निशुल्क देगी

इसे भी पढ़ें : रोको, टोको और ठोको..! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किया चतुरंगिणी सेना का गठन, लखनऊ में गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के शंखनाद के दौरान की थी घोषणा

  • 45 वर्ष में भूमि की कीमत वसूल की जाएगी
  • योजना से निवेशकों को आमंत्रित करेगी सरकार
  • इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक सेंटर बनेगा
  • संभल में स्थापना हेतु प्रस्ताव को मिली मंजूरी
  • चौबीस कोसी मार्ग को पक्का किया जाएगा
  • PPE मॉडल पर हेरिटेज बिल्डिंग डेवलप करेंगे
  • इंटरनेशनल एग्जीबिशन कन्वेंशन सेंटर बनेगा
  • लखनऊ में निर्माण के लिए 1435 करोड़ मंजूर
  • दुबग्गा चौराहे पर 4 लेन फ्लाईओवर बनेगा