लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हरियाणा के कैथल पहुंचे. यहां वे चेला बाबा गणेशनाथ के 8वें मेले में शामिल हुए. वे बाबा मुकुटनाथ मठ भी पहुंचे. इस मठ का इतिहास करीब 1700 साल पुराना है. बाबा मुकुटनाथ ने गद्दी की शुरुआत यहीं से की थी. सीएम योगी ने कहा कि धर्मनाथ पंथ की सभी गद्दी यहीं से शुरू हुई.
योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातनी अपने से बड़ों का सम्मान करते हैं. यही हमारी ताकत है, यही पहचान है. सनातन का ध्वज हमेशा लहराता रहेगा. सिकंदर को भी नतमस्तक होना पड़ा था. योगी ने आगे कहा कि सनातन धर्म में गुरु-शिष्य की महान और पवित्र परंपरा है. योगी ने सभी से धर्म और सत्य के रास्ते पर चलने को कहा. वहीं धर्म विरोधियों को बाहर का रास्ता दिखाने को कहा. वहीं योगी ने भगवान श्रीराम को भारत का प्रतीक बताया.
इसे भी पढ़ें : UP के सियासी गलियारे में फिर उठा मंत्रिमंडल विस्तार का धुंआ, राज्यपाल और सीएम की मुलाकात के बाद अटकलें तेज, नए चेहरों की एंट्री संभव
योगी ने कहा कि हमारे धर्म स्थल केवल पूजा के स्थल मात्र नहीं हैं. जिन्हें धर्मस्थल कहते हैं, ये केवल आस्था के केंद्र नहीं बल्कि राष्ट्र की चेतना के केंद्र होते हैं. ये केंद्र आस्था के साथ साथ समरसता के केंद्र भी बने हैं. बिना भेदभाव के हर एक सनातनी को वहां अपनी आस्था व्यक्त करने का अधिकार है. जब ये देश कमजोर हुआ तो विदेशी आक्रांता आए और हमारे धर्मस्थलों को नष्ट किए. लेकिन ये देश आज स्वतंत्र है. अब देश में किसी प्रकार की अराजकता नहीं है. ये नया भारत है. भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनने की ओर अग्रसर है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

