मिर्जापुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जनपद मिर्जापुर पहुंचे. यहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की. इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया. इसके बाद सीएम ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए. फिर अष्टभुजा गेस्ट हाउस में बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें : सीएम योगी ने 90 हजार परिवारों को दी पीएम आवास योजना की पहली किस्त, कहा- हमने कभी चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ नहीं दिया

सीएम ने कहा कि चैत्र निवरात्रि मेला क्षेत्र को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त रखने की बात कही. साथ ही स्वच्छ, सुंदर विंध्याचल के प्रस्तुतिकरण की बात कही. उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम यहां कर किया जाए. पूरे मेला क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा प्रबंध हो. साथ ही पेयजल, शौचालय, प्रकाश की सुविधा उपलब्ध हो. पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था हो. इसके अलावा पुराने राजस्व वाद को प्राथमिकता पर निस्तारण कराने के साथ ही विकास कार्यों को समय पर पूरा करने को लेकर सीएम ने अफसरों को निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें : अब देखकर खाना अंडा! UP में होगी अंडे की एक्सपायरी डेट, हर एक पर लिखना होगा तारीख, 1 अप्रैल से लागू होगा नियम

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बैठक में पशुओं की मौत के मामलों में लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराने की बात कही. उन्होंने गोवंशीय पशुओं की तस्करी और अवैध वध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. वहीं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को जल संकट का सामना न करना पड़े.